जल और उसकी मर्यादा !! Jal aur uski maryada !!
प्रश्न- जैनाचार्यों के मतानुसार पानी की एक बूंद में कितने जीव हैं?
उत्तर- जैनाचार्यों के मतानुसार पानी की एक बूंद में असंख्यात जीव हैं।
प्रश्न- वैज्ञानिक मतानुसार पानी की एक बूंद में कितने जीव हैं?
उत्तर- वैज्ञानिक मतानुसार पानी की एक बूंद में ३६४५० जीव बताये हैं।
प्रश्न- बिना छने पानी से क्या हानियाँ हैं?
उत्तर- बिना छने पानी से जीवों का घात है और स्वास्थ्य भी बिगड़ता है।
प्रश्न- पानी किस प्रकार छानना चाहिए?
उत्तर- पानी मोटे कपड़े के दोहरे छन्ने से छानना चाहिए।
प्रश्न- पानी को प्रासुक किस-किस प्रकार से किया जाता है?
उत्तर- पानी को छानकर, सौंफ, लौंग, इलायची डालकर व गर्म करके प्रासुक किया जाता है।
प्रश्न- जल में त्रस जीव रहते हैं या स्थावर?
उत्तर- जल में त्रस जीव रहते हैं।
प्रश्न- छने हुए पानी की मर्यादा कितनी है?
उत्तर- छने हुए पानी की मर्यादा ४८ मिनट की है।
प्रश्न- सौंफ आदि पड़े हुए पानी की मर्यादा कितनी है?
उत्तर- सौंफ आदि पड़े हुए पानी की मर्यादा छह घण्टे की है।
प्रश्न- गर्म जल की मर्यादा कितनी है?
उत्तर- गर्म जल की मर्यादा चौबीस घण्टे की होती है।
प्रश्न- दूध की मर्यादा बतावें?
उत्तर- दूध की मर्यादा भी छने पानी के समान ४८ मिनिट की है।
0 Comments